पाली: ग्राम डोरना निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
Pali, Lalitpur | Apr 26, 2026 ग्राम डोरना निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। उक्त मामले में मौके पर पहुंची नाराहट पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना किया था।साथ उक्त मामले में हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई मौत की गुत्थी सुलझाने को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।