फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर पुलिस टीम दो जून को कपड़ा व्यापारी के साथ मारपीट करने वाले यादव नगर निवासी 02 वाँछित अभियुक्त दबोचे
थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यख वैभव कुमार सिंह के नेतृत्व में सीसीटीवी की मदद से कपड़ा व्यापारी के साथ दो जून 2024 को हुई मारपीट, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्तगण संजय यादव पुत्र महेश यादव, गोपी यादव पुत्र महेश यादव निवासीगण यादव नगर थाना उत्तरको गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारी के आधार पर विधिक कार्यवाही की गई।