फिरोज़ाबाद: डीएम फिरोजाबाद के ज्ञापन लेने न आने पर जिला मुख्यालय पहुँचे प्रधानों में आक्रोश, किया धरना प्रदर्शन
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव जिले के काफी संख्या में प्रधानों के साथ मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय ज्ञापन दबरई डीएम कार्यालय पर देने जिला मुख्यालय पहुंचे, परंतु डीएम के ज्ञापन लेने के लिए ना आने के कारण प्रधानों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सभी प्रधान डीएम कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठकर शासन और प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।