आंवला: आंवला-बिसौली मार्ग पर खेत पर जाते समय बाइक सवार 2 लोगों को पिकअप ने मारी टक्कर, दोनों घायल जिला अस्पताल रेफर
Aonla, Bareilly | May 17, 2024 आंवला से बिसौली मार्ग पर बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए और पिकअप फरार हो गई। ग्राम कसूमरा के निवासी रामनाथ अपने पुत्र चरन सिंह के साथ बाइक से खेत पर जा रहे थे तभी रास्ते में मनोना और कसूमरा के बीच पिकअप ने लापरवाही व तेज रफ्तार से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें उक्त दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।