घाघरा: गुमला एसपी ने घाघरा मिलन चौक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया, खुशहाली की कामना की
Ghaghra, Gumla | Oct 17, 2026 मिलन चौक दुर्गा पूजा समिति घाघरा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल का शुभारंभ गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कराई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि एसपी ने पंडाल का उद्घाटन कर मां दुर्गा से क्षेत्र में सुख, शांति अमन चैन एवं समृद्धि की कामना की।