लालगंज: गंभीरपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को विषहम मोड़ से किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हत्या के मामले में वांछित आरोपी शैलेंद्र मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय शिवलाल को विषहम मोड़ से गुरुवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।