गाजीपुर पुलिस लाइन में आज पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद किया। इस दौरान एसपी ने सीधे तौर पर आरक्षियों की समस्याएँ सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।बैठक में प्रशिक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं, आवश्यकताओं और अनुशासन जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।