जब हम चोले उतारकर काम करेंगे तो जीवन आनंदमय होंगा-एसीईओ जिला पंचायत माधुरी शर्मा
--
राज्य आनंद संस्थान द्वारा जिले के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त जीवन, बेहतर समन्वय और कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण बुधवार को जनपद पंचायत अशोकनगर के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल उपस्थित रही। उन्होंने राज्य आनंद संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे अल्प विराम प्रशिक्षण कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा की प्रत्येक अधिकारी कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों के साथ-साथ जीवन के दूसरे पहलुओं के बीच समन्वय बनाने में अल्प विराम कार्यक्रम बेहद उपयोगी होता है ।वह कुछ वर्षों से इसको बहुत निकटता से देखती आ रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब हम अपने कामों को व्यवस्थित रूप से करना शुरू करते हैं तो जीवन आनंदमें आने लगता है ।इसके लिए हमें जबरन के मुखौटे या चोले जो ओढ़ रहे हैं बस एक बार उन्हें उतार कर एक इंसान की तरह जीना शुरू करना होगा। अशोकनगर जिले अधिकारी-कर्मचारियों के लिए शुरू किए गये अल्प विराम के द्वितीय बैच में 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ आनंद विभाग के जिला संपर्क प्रमुख बलवीर सिंह बुंदेला ने विभाग का परिचय एवं प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया। इसके बाद मास्टर ट्रेनर हितेंद्र बुधौलिया ने आनंद की अवधारणा तथा विभाग के प्रमुख संकल्प ‘अल्पविराम’ पर विस्तार से जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर सतीश दुबे ने जीवन में क्षमा , धन्यवाद एवं कृतज्ञता के भावों के साथ जीवन के बेलेंस विषय पर सहभागितापूर्ण प्रस्तुति दी। वहीं मास्टर ट्रेनर वंदना शर्मा ने फ्रीडम ग्लास के माध्यम से स्वयं के अनुभव प्रतिभागियों के बीच रखे प्रशिक्षण में विभाग के मास्टर ट्रेनर कपिल रघुवंशी भी दौरान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिले के आधा दर्जन विभागों के 56अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।
#ashoknagar