सहजनवा: पाली क्षेत्र के बाहिलपार गांव में ग्राम प्रधान पर गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
गोरखपुर के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बाहिलपार गांव निवासी सुधीर कुमार ने ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि 29 मई को सार्वजनिक स्थान पर विवाद हुआ।