प्रतापगढ़: एएसपी ने जी.आई.सी. प्रवक्ता परीक्षा का सुरक्षा निरीक्षण किया
रविवार दोपहर 2 बजे अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय ने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने, शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए