सहजनवा: पापा कहने वाली 19 साल की बेटी को 45 वर्षीय लिव-इन पार्टनर लेकर फरार, हरपुर-बुदहट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
गोरखपुर के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार साल से एक महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा 45 वर्षीय व्यक्ति उसकी 19 वर्षीय बेटी को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 45 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पहली शादी से दो बच्चे हैं।