कुंडा: हथिगवां के मलाका रज्जाकपुर में एक सप्ताह में दूसरी बार टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने किया बचाव
प्रतापगढ़ के हथिगवां क्षेत्र स्थित मलाका रज्जाकपुर में परिजनों की डांट से नाराज 20 वर्षीय युवती मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई। महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सकुशल नीचे उतारा। पुलिस ने धारा 221 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू की है। गौरतलब है कि इसी टावर पर एक सप्ताह पूर्व भी एक युवक चढ़ा था।