छीपाबड़ोद: छीपाबड़ौद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
छीपाबड़ौद। भारत विकास परिषद शाखा छीपाबड़ौद की ओर से स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला, शीतल बगीची में आयोजित 45वें विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर एवं क्षेत्रवासियों के उत्साहपूर्ण सहयोग से शिविर में 416 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। महिला रक्तदाताओं और युवाओं ने विशेष उत्साह के साथ भाग लेकर सेवा और राष्ट्रभक्ति