लातेहार: उपायुक्त की अध्यक्षता में JPSC परीक्षा के सफल संचालन को लेकर हुई ब्रीफिंग
समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (JPSC) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की गई।