*2 साल से फरार ₹5,000 का इनामी एनडीपीएस का वांछित आरोपी को गिरफ्तार*
*डीएसटी चित्तौड़गढ़ द्वारा पिछले 05 दिन में कुल 25000 ईनामी राशि के 04 आरोपी गिरफ्तार किये*
#चित्तौड़गढ़, 29 अक्टूबर 2026। जिला विशेष टीम (डीएसटी) चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 02 साल से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी वांछित आरोपी सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट पिता माधु जाट निवासी तुर्किया कलां, थाना कपासन, जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन किया।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 02 वर्ष पूर्व जिला भीलवाड़ा के रायला थाने के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में सत्यनारायण उर्फ सत्तू जाट फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाड़ा द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। डीएसटी की विशेष टीम एएसआई सूरज कुमार (प्रभारी) मय जाब्ता कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक, वीरेंद्र, मनोज, रमेशचन्द्र, वीरेंद्र तथा साइबर सेल के एएसआई राजकुमार ने 27 अक्टूबर 2026
1 views | Chittorgarh, Rajasthan | Oct 29, 2026