Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image

पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी, हरियाणा के 15.95 लाख किसानों को मिले 319.13 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में आया अभूतपूर्व बदलाव : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में किया संबोधित हरियाणा में किसानों की सभी 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद : मुख्यमंत्री प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को तकनीक से जोड़ने पर सरकार का फोकस- मुख्यमंत्री यूरिया और कीटनाशकों का कम उपयोग करें किसान : श्री नायब सिंह सैनी पंचकूला, 20 जून : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत के कृषि क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। हरियाणा सरकार ने भी इसी दिशा में गति से कार्य करते हुए किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने और कृषि को तकनीक से जोड़ने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का तारकेश्वर, हुगली पश्चिम बंगाल से लाईव संबोधन सुना। प्रधानमंत्री ने आनलाईन माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के तहत 9 करोड 44 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 18 हजार 880 करोड से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया। इसमें हरियाणा के 15 लाख 95 हजार 644 लाभार्थी किसानों के खातों में 319 करोड 13 लाख रूपये की राशि जारी की गई। जिला पंचकूला के 17,819 किसानो के खातों में 3.56 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित हुई । मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज की इस राशि को मिलाकर हरियाणा के किसानों को 23 किस्तों में कुल 7 हजार 881 करोड़ 60 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। यह राशि किसानों के बैंक खातों में बिना किसी बिचैलिए के तथा बिना किसी सिफारिश के पहुंच रही है। उन्होने कहा कि यह धनराशि अन्नदाता के प्रति सम्मान का प्रमाण है। यह उस विश्वास का प्रतीक है कि जो व्यक्ति धरती मां की सेवा करता है, उसकी चिंता देश की सरकार स्वयं करती है। उन्होने कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होने किसान कल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया। उन्होने कहा कि एक समय था, जब किसान सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाता था परंतु आज तकनीक व्यवस्था बदल दी है। अब किसान को सम्मान के लिए किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता। उसका अधिकार सीधे उसके खाते में पहुंचता है। प्रधानमंत्री का मानना है कि जब किसान मजबूत होगा, तब भारत मजबूत होगा और इसी सोच ने भारत के कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज विश्व की अग्रणी शक्तियों में अपनी जगह बना रहा है। इसके पीछे प्रधानमंत्री के 4,400 से अधिक दिनों की अथक तपस्या, अटूट संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र प्रथम की भावना की शक्ति है। उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को सशक्त, मजबूत और प्रगतिशील बनाने के लिए प्रतिबद्व है। राज्य में किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। पिछले 12 सीजन में अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। उन्होने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 में प्राकृतिक खेती योजना शुरू की थी। हमने प्राकृतिक खेती पर एक पोर्टल भी शुरू किया है। इस पोर्टल पर लगभग 2 लाख किसानों ने 3 लाख एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया है। इसमें से 44 हजार एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए 23 हजार 930 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। वर्ष 2025-26 में प्रदेश में 20 हजार 727 एकड़ क्षेत्र पर प्राकृतिक खेती की गई। इसके अलावा प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण के लिए कुरूक्षत्र-गुरूकुल, जींद-हमेटी, सिरसा-मंगियाना और करनाल-घरौंडा में प्रशिक्षण केंद्र खोले गए है। अब तक 12 हजार से अधिक प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से कुरूक्षेत्र जिले में 2 हजार एकड़ के कलस्टर पर स्मार्ट एग्रीकल्चर नाम से प्राकृतिक खेती शुरू की जाएगी। इसमें यदि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान होगा तो उसकी भरपाई सरकार करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से आहवान किया कि वे खेत में यूरिया और पैस्टीसाईड का अधिक प्रयोग न करें ताकि लोगों के शरीर पर पडने वाले दुष्प्रभावों को समाप्त किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यावाद किया। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षो में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढाने के उदेश्य से अनेक कार्यक्रम व योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आज देश के करोडों किसानों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती पर विशेष ध्यान दिया है और उनके नेतृत्व और मार्गदशर्न में हरियाणा सरकार भी प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढावा दे रही है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के दुष्परिणाम आज समाज के सामने स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। कीटनाशकों एवं रासायनिक तत्वों के अवशेष हमारे खाद्य पदार्थों के माध्यम से मानव शरीर तक पहुंच रहे हैं तथा नवजात बच्चों तक भी इनका प्रभाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी भूमि, जल, पर्यावरण तथा आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाएं और एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें। इस अवसर पर हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, जिला अध्यक्ष अजय मितल, हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, महानिदेशक राजनारायण कौशिक, उपायुक्त सतपाल शर्मा, मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे व भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Panchkula, Panchkula | Jun 20, 2026

MORE NEWS

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक

पंचकूला 23 जून :  एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं।

बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने  नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक पंचकूला 23 जून : एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं। बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की और नशे से दूर रहने की अपील भी की।  

उपायुक्त ने केंद्र में उपचाराधीन कई रोगियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दैनिक दिनचर्या और उनके प्रवास के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में पूछताछ की। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि केंद्र में देखभाल और सहायता के उचित मानकों पर यह नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र कार्य कर रहा है और सही ढंग से रोगियों को नशे से दूर रखने पर कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्ति परिसर के सामान्य रखरखाव की समीक्षा व परिसर के हर हिस्से को बारीकी से जांचा। 

उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित रोगियों के रजिस्टर की जांच की। इनमें रोगी रिकॉर्ड और दैनिक गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर भी शामिल थे। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को निर्देश दिए जो भी नशे छोड़ने के लिए इलाज करवाने को आए उसकी सही ढंग से पुलिस वैरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाए और रोगी अपने माता पिता या संरक्षक की मौजूदगी में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल किए जाए। 
उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में तैनात गार्डों की उपस्थिति की जाँच करके सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या रोगियों की अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। नशा मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार संचालित हों और उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों को सरकार द्वारा तय किए गए पैरामीटर के अनुसार सुविधाएं व दवाईयां उपलब्ध हो।
 
 उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि कृष्णा फाउंडेशन नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र में चैकिंग के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए सभी पैरामीटर ठीक पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक जिले मे ंचल रहे किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में गलत गतिविधियों की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकता है। यदि कोई व्यर्थ में या आपसी रंजीश के चलते किसी भी नशा मुक्ति केंद्र या अन्य संस्था की शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल मे ंलाई जाएगी। 
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ संदीप जैन, साइकैट्रिक्ट डाॅ लिजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

#panchkulanews #panchkulasocialmedia #NewsUpdate #panchkula

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने कालका के गांव धतोगड़ा स्थित नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत की और नशे से दूर रहने की अपील भी की। उपायुक्त ने केंद्र में उपचाराधीन कई रोगियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने उनके रहने की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, दैनिक दिनचर्या और उनके प्रवास के दौरान आने वाली किसी भी कठिनाई के बारे में पूछताछ की। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि केंद्र में देखभाल और सहायता के उचित मानकों पर यह नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र कार्य कर रहा है और सही ढंग से रोगियों को नशे से दूर रखने पर कार्य किया जा रहा है। इसके उपरांत उन्होंने नशा मुक्ति परिसर के सामान्य रखरखाव की समीक्षा व परिसर के हर हिस्से को बारीकी से जांचा। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में उपस्थित रोगियों के रजिस्टर की जांच की। इनमें रोगी रिकॉर्ड और दैनिक गतिविधियों से संबंधित रजिस्टर भी शामिल थे। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक को निर्देश दिए जो भी नशे छोड़ने के लिए इलाज करवाने को आए उसकी सही ढंग से पुलिस वैरिफिकेशन भी सुनिश्चित की जाए और रोगी अपने माता पिता या संरक्षक की मौजूदगी में नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल किए जाए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में तैनात गार्डों की उपस्थिति की जाँच करके सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना या रोगियों की अनधिकृत आवाजाही को रोकने के लिए कड़ी निगरानी और उचित सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर बल दिया। नशा मुक्ति केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार संचालित हों और उपचार प्राप्त करने वाले रोगियों को सरकार द्वारा तय किए गए पैरामीटर के अनुसार सुविधाएं व दवाईयां उपलब्ध हो। उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने निरीक्षण के बाद बताया कि कृष्णा फाउंडेशन नशा मुक्ति परामर्श व पुर्नवास केंद्र में चैकिंग के दौरान सरकार द्वारा तय किए गए सभी पैरामीटर ठीक पाए गए है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक जिले मे ंचल रहे किसी भी नशा मुक्ति केंद्र में गलत गतिविधियों की शिकायत जिला प्रशासन को कर सकता है। यदि कोई व्यर्थ में या आपसी रंजीश के चलते किसी भी नशा मुक्ति केंद्र या अन्य संस्था की शिकायत करता है तो उक्त शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाही अमल मे ंलाई जाएगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, डिप्टी सीएमओ डाॅ संदीप जैन, साइकैट्रिक्ट डाॅ लिजू सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। #panchkulanews #panchkulasocialmedia #NewsUpdate #panchkula

Panchkula, Panchkula | Jun 24, 2026

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक

पंचकूला 23 जून :  एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं।

बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।

एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने  नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक पंचकूला 23 जून : एस०डी०एम०, कालका श्री संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं। बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Panchkula, Panchkula | Jun 23, 2026

ज़िला प्रशासन पंचकूला सेक्टर 5 धरना स्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए - ओ पी सिहाग 

सरकार ओ बी सी जातियों से संबंध रखने वाले एच पी एस सी की तरफ से चुने गए  उम्मीदवारों को तुरंत नौकरी ज्वाईन करवाए। 

प्रदेश में  सरकारी विभागों में जो भी भर्ती की जाए उसमे प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओ की ही भर्ती की जाए। 

पंचकूला , 23 जून  : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी  डॉक्टर किरण पूनिया तथा जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने  पंचकूला में जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों के लिए सेक्टर 5 में जो धरनास्थल फिक्स किया है उसमें तुरंत प्रभाव से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जजपा नेता सेक्टर 5 में धरना स्थल पर पिछले 6 महीनों से अपनी मांगे मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे तथा पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एच पी एस सी अभ्यर्थियों से मिलकर पार्टी की तरफ से उनको पूरा समर्थन दिया तथा वहां पर नर्क जैसे हालात देख कर उपायुक्त पंचकूला से मिल कर धरना स्थल पर पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे ज्ञापन देने का फैसला किया। ज्ञापन सौंपते हुए जजपा ज़िला अध्यक्ष ने उपायुक्त पंचकूला को बताया कि धरना स्थल पर जो पब्लिक टॉयलेट उपलब्ध कराए गए हैं उनकी साफ सफ़ाई का बुरा हाल है , आस-पास के क्षेत्र में भी सफाई ठीक नहीं है बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी है एवं गन्दगी की भरमार है, न हीं स्वच्छ पानी एवं बिजली का कोई उचित प्रबंध है। उन्होंने उपायुक्त से  आग्रह किया कि भूख हड़ताल पर बैठे युवक - युवतियों की हालत गंभीर होती जा रही है इसलिए उनको पूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। 
जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से चर्चा करते हुए कहा कि पंचकूला प्रदेश की डीम्ड राजधानी है। हरियाणा के लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी विभागों के मुख्यालय पंचकूला के सेक्टर 2,4, 5, 6, 14  ,17 ,22  में स्थित हैं। पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों के कर्मचारियों से लेकर , छात्र, राजनीतिक लोग,व्यापारी, किसान, पूर्व सरकारी एवं प्राइवेट कम्पनियों के कर्मचारियों को अपनी जायज़ मांगों के लिए उच्च अधिकारियों से मिलने  पंचकूला आना पड़ता है।उन्होंने कहा कि कई दफा सरकार या विभागों के उच्च अधिकारी उनकी जायज बात नहीं सुनते तो मजबूरन उनको शांतिपूर्वक तरीके से आन्दोलन का सहारा लेना पड़ता है।
  ओ पी सिहाग ने कहा कि कुछ सालों  पहले हर महीने में कोई न कोई धरना प्रदर्शन पंचकूला में सेक्टर 17- सेक्टर-18 की रोड़ पर  हाउसिंग बोर्ड चौक से चंडीगढ़ में जाने के लिए होने लगे थे। इन धरना प्रदर्शनो से शहर के इस मुख्य रोड़ पर जाम की स्थिति रहने लगी, जिसकी वज़ह से पंचकूला के आम लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर तत्कालीन ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सेक्टर 5 पंचकूला में हैफड भवन के पीछे खुले खाली पड़े मैदान में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन करने के लिए ज़िला प्रशासन ने  धरनास्थल बना दिया। 
  जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि लोकतंत्र में जनतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने एवं उसके लिए अपनी बात मनवाने के लिए नियमो के मुताबिक कानून के दायरे में ज़िला प्रशासन से इजाजत लेकर हर पीड़ित को धरना प्रदर्शन करने, भूख हड़ताल पर बैठने के लिए पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से पीड़ित लोग अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से मनवाने के लिए सरकार की आंखे खोलने के लिए पंचकूला धरनास्थल पर आते हैं जो कि ज़िला प्रशासन द्वारा इसी कार्य के लिए बनाया गया है।इन लोगों में पुरुष, बच्चे,महिलाएं भी शामिल होते हैं वो यहां मजबूरी में सेंकड़ों किलोमीटर दूर से आते हैं । ज़िला प्रशासन ने सेक्टर  5 में धरनास्थल तो फिक्स कर दिया परंतु यहां पर पीने के पानी, बिजली ,टायलेट ब्लॉकस,मेडिकल सहायता की कोई उचित फैसिलिटी उपलब्ध नहीं करवाई । जो लोग यहां मजबूरी में गांधी वादी तरीके से धरना प्रदर्शन करने आते हैं वो भी इस प्रदेश एवं देश के नागरीक हैं ,वो इस बारे तय किए गए मानकों को पूरा मानते हैं। जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से  मांग की है कि इस धरनास्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए । यहां पर गर्मी, सर्दी एवं बारिश से बचने के लिए एक शेड का निर्माण किया जाये तथा सफ़ाई आदि की भी पूरी व्यवस्था की जाए।

ज़िला प्रशासन पंचकूला सेक्टर 5 धरना स्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराए - ओ पी सिहाग सरकार ओ बी सी जातियों से संबंध रखने वाले एच पी एस सी की तरफ से चुने गए उम्मीदवारों को तुरंत नौकरी ज्वाईन करवाए। प्रदेश में सरकारी विभागों में जो भी भर्ती की जाए उसमे प्रदेश के होनहार बेरोजगार युवाओ की ही भर्ती की जाए। पंचकूला , 23 जून : जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर किरण पूनिया तथा जिला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला में जिला प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों के लिए सेक्टर 5 में जो धरनास्थल फिक्स किया है उसमें तुरंत प्रभाव से बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जजपा नेता सेक्टर 5 में धरना स्थल पर पिछले 6 महीनों से अपनी मांगे मनवाने के लिए संघर्ष कर रहे तथा पिछले 6 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे एच पी एस सी अभ्यर्थियों से मिलकर पार्टी की तरफ से उनको पूरा समर्थन दिया तथा वहां पर नर्क जैसे हालात देख कर उपायुक्त पंचकूला से मिल कर धरना स्थल पर पूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने बारे ज्ञापन देने का फैसला किया। ज्ञापन सौंपते हुए जजपा ज़िला अध्यक्ष ने उपायुक्त पंचकूला को बताया कि धरना स्थल पर जो पब्लिक टॉयलेट उपलब्ध कराए गए हैं उनकी साफ सफ़ाई का बुरा हाल है , आस-पास के क्षेत्र में भी सफाई ठीक नहीं है बड़ी बड़ी झाड़ियां खड़ी है एवं गन्दगी की भरमार है, न हीं स्वच्छ पानी एवं बिजली का कोई उचित प्रबंध है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि भूख हड़ताल पर बैठे युवक - युवतियों की हालत गंभीर होती जा रही है इसलिए उनको पूरी मेडिकल सहायता उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से चर्चा करते हुए कहा कि पंचकूला प्रदेश की डीम्ड राजधानी है। हरियाणा के लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा सरकारी विभागों के मुख्यालय पंचकूला के सेक्टर 2,4, 5, 6, 14 ,17 ,22 में स्थित हैं। पूरे प्रदेश के सरकारी विभागों के कर्मचारियों से लेकर , छात्र, राजनीतिक लोग,व्यापारी, किसान, पूर्व सरकारी एवं प्राइवेट कम्पनियों के कर्मचारियों को अपनी जायज़ मांगों के लिए उच्च अधिकारियों से मिलने पंचकूला आना पड़ता है।उन्होंने कहा कि कई दफा सरकार या विभागों के उच्च अधिकारी उनकी जायज बात नहीं सुनते तो मजबूरन उनको शांतिपूर्वक तरीके से आन्दोलन का सहारा लेना पड़ता है। ओ पी सिहाग ने कहा कि कुछ सालों पहले हर महीने में कोई न कोई धरना प्रदर्शन पंचकूला में सेक्टर 17- सेक्टर-18 की रोड़ पर हाउसिंग बोर्ड चौक से चंडीगढ़ में जाने के लिए होने लगे थे। इन धरना प्रदर्शनो से शहर के इस मुख्य रोड़ पर जाम की स्थिति रहने लगी, जिसकी वज़ह से पंचकूला के आम लोगों के जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर तत्कालीन ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने सेक्टर 5 पंचकूला में हैफड भवन के पीछे खुले खाली पड़े मैदान में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन करने के लिए ज़िला प्रशासन ने धरनास्थल बना दिया। जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि लोकतंत्र में जनतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने एवं उसके लिए अपनी बात मनवाने के लिए नियमो के मुताबिक कानून के दायरे में ज़िला प्रशासन से इजाजत लेकर हर पीड़ित को धरना प्रदर्शन करने, भूख हड़ताल पर बैठने के लिए पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से पीड़ित लोग अपनी मांगों को लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से मनवाने के लिए सरकार की आंखे खोलने के लिए पंचकूला धरनास्थल पर आते हैं जो कि ज़िला प्रशासन द्वारा इसी कार्य के लिए बनाया गया है।इन लोगों में पुरुष, बच्चे,महिलाएं भी शामिल होते हैं वो यहां मजबूरी में सेंकड़ों किलोमीटर दूर से आते हैं । ज़िला प्रशासन ने सेक्टर 5 में धरनास्थल तो फिक्स कर दिया परंतु यहां पर पीने के पानी, बिजली ,टायलेट ब्लॉकस,मेडिकल सहायता की कोई उचित फैसिलिटी उपलब्ध नहीं करवाई । जो लोग यहां मजबूरी में गांधी वादी तरीके से धरना प्रदर्शन करने आते हैं वो भी इस प्रदेश एवं देश के नागरीक हैं ,वो इस बारे तय किए गए मानकों को पूरा मानते हैं। जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से मांग की है कि इस धरनास्थल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए । यहां पर गर्मी, सर्दी एवं बारिश से बचने के लिए एक शेड का निर्माण किया जाये तथा सफ़ाई आदि की भी पूरी व्यवस्था की जाए।

Panchkula, Panchkula | Jun 23, 2026

जल्लाह गाँव में अशोक कुमार के घर गोगा जी जाहर वीर का बसेरा लाइव

जल्लाह गाँव में अशोक कुमार के घर गोगा जी जाहर वीर का बसेरा लाइव

Panchkula, Panchkula | Jun 23, 2026