पहाड़ी: 11 हजार वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी, कड़वी से भरे ट्रैक्टर में लगी आग, टला बड़ा हादसा
पहाड़ी में नगरपालिका के सामने 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से निकली चिंगारी कड़वी से भरे ट्रैक्टर पर गिरने से आग लग गई। ट्रैक्टर फिरोजपुर रोड की ओर जा रहा था। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। गनीमत रही कि उसी दौरान वहां से गुजर रहे पानी के टैंकर की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।