सिम्स परिसर से लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।वाहन चेकिंग के दौरान सरकंडा पुलिस ने एक चोरी की एक्टिवा के साथ दो अपचारी बालक को पकड़ा जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने मिलकर सिम्स परिसर से 5 दोपहिया वाहन चोरी किया है। वही चोरी के पैशन प्रो को अशोकनगर निवासी अल्ताफ उर्फ मोमीन द्वारा खरीदा गया जिसे गिरफ्तार किया गया