कोईलवर: पचैना बाजार से 40 लीटर देसी शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
कोईलवर थाना क्षेत्र के पचैना बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लालू चौधरी पिता स्व. मुनारिक चौधरी के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर सोमवार के दोपहर 2:00 बजे जेल भेज दिया गया।