निघासन: तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर एक आरोपी को बेलरायां से किया गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने आज एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर एक आरोपी को बेलरायां गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी अंकित मौर्य पुत्र रघुनाथ मौर्य के खिलाफ तिकुनिया कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया है।