निघासन: तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में वारंटी चल रहे अभियुक्त को खैरटिया गांव से किया गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली पुलिस ने आज विभिन्न मामले में वारंटी चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को खैरटिया गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त जसवंत सिंह उर्फ टोनी पुत्र गुरु बक्श सिंह के खिलाफ तिकुनिया कोतवाली में विधिक कार्यवाही कर वारंटी अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया है।