बिंदकी: बिंदकी कोतवाली की साइबर टीम ने साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित के खाते में ₹300000 वापस कराए
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली साइबर टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के शिकार रंजना पुत्री चंद्रशेखर मोहल्ला पुरानी बिंदकी मीरखपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर के खाते में साइबर फ्रॉड के तीन लाख रुपए बुधवार को दिन में करीब 2 बजे वापस कराए गए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक संदीप यादव व ज्योति अहिरवार, सिपाही धर्मेंद्र व अजीत रहे।