बंजरिया: अम्बिकानगर रतनपुर नहर से विभाग अतिक्रमण हटा रहा है, वहीं दूसरी तरफ लोग फिर से अतिक्रमण कर रहे हैं
अम्बिकानगर रतनपुर नहर को जहां विभाग अतिक्रमणमुक्त कर रही है,वही दूसरी तरफ लोग मिट्टी भरकर बंद कर रहे है। पब्लिक एप्प की टीम सोमवार को जब पहुंची तो करीब आधा दर्जन जगह पर नहरों को भर कर सड़क बना दिया गया है।20 फीट चौड़ी नहर को भरकर एक ह्यूम पाइप लगाया गया है। बता दे नहर का निर्माण शहर का दिल कही जाने वाली मोतीझील को पानी से सालोभर जिंदा रखने के लिए किया गया था।