जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान की जमीन पर चला बुलडोजर, हटा अवैध कब्जा
बीआरपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान की जमीन पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटा दिया गया है। स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल ने शनिवार जिलाधिकारी को इस मामले में शिकायती पत्र दिया था। और विरोध प्रदर्शन किया था जिलाधिकारी के आदेश पर एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में आज बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया।