जौनपुर: परीक्षा में खराब प्रदर्शन से आहत छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हाईस्कूल छात्रा ने कथित तौर पर परीक्षा में खराब प्रदर्शन से आहत होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला गांव में हुई। मृतका की पहचान सुरेश की 15 वर्षीय पुत्री गरिमा के रूप में हुई है।