किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड की बड़ीजान पंचायत, वार्ड संख्या 08 में हाल ही में हुई आगजनी में इसराइल आलम का घर जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। विधायक सरवर आलम ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, घटना की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता और सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया।