Kishanganj जिला कांग्रेस कमिटी, किशनगंज
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार देश में बढ़ती महंगाई, लगातार बढ़ रही बेरोजगारी, नीट (NEET) परीक्षा में हुई अनियमितताओं, पेपर लीक तथा आम जनता से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों के विरोध में जिला कांग्रेस कमिटी, किशनगंज द्वारा दिनांक 20 जून 2026 (शनिवार) को एक जन-आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिसमे मुख्य उपस्थिति किशनगंज के माननीय सांसद डॉ मो जावेद आजाद और किशनगंज के माननीय विधायक कमरूल हुदा मौजूद रहेंगे
कार्यक्रम के तहत प्रातः 10:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय, राजीव आश्रम, किशनगंज से पैदल मार्च निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगा। वहां केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमिटी, किशनगंज के सभी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों, अग्रणी संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस समर्थकों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा जनता की आवाज को बुलंद करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।