बालोद: ईंधन को लेकर अफवाहों पर विराम, बालोद कलेक्टर ने की अपील- पेट्रोल, डीजल और गैस का है पर्याप्त स्टॉक, घबराएं नहीं
Balod, Balod | Mar 29, 2026 बालोद जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आम जनता से संयम बरतने की अपील की है। रविवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर ने कहा है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और नागरिकों को घबराने या अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने साफ किया कि पेट्रोल पंपों और गै