बालोद: आदमाबाद रेस्ट हाउस के पूर्व चौकीदार का शव झाड़ियों में मिला, तनाव से जूझ रहा था; पुलिस ने मर्ग दर्ज किया
Balod, Balod | Feb 20, 2026 बालोद कलेक्टोरेट के पास झाड़ियों में मिले संदिग्ध शव की पहचान झलमला निवासी 42 वर्षीय सुनील मिश्रा के रूप में हुई है। वे आदमाबाद स्थित रेस्ट हाउस में पूर्व में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। रेस्ट हाउस बंद होने के बाद वे बेरोजगार हो गए थे। पारिवारिक जीवन में भी तलाक के बाद वे अकेले रह रहे थे और लंबे समय से शारीरिक व मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे।