परसिया: मंदिरों में अन्नकूट पर्व मनाया गया, भगवान को लगे छप्पन भोग; शिव मंदिर में संगीत साधकों ने दी प्रस्तुति
प्रतिपदा पर सोमवार को मंदिरों में अन्नकूट का पर्व मनाया गया। भगवान कृष्ण को 56 भोग लगाए गए। शिव मंदिर में अन्नकूट पर भगवान को भोग लगाया गया। शिव मंदिर में शारदा संगीत विद्यालय के साधकों और ओम नमः शिवाय रामायण मंडल ने संगीत की प्रस्तुति दी। वार्ड 13 के राधाकृष्ण मंदिर में भगवान को भोग लगाकर पूजन किया गया। शिव मंदिर में भंडार भी हुआ।