न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आरपी वर्मा ने भैंस के दूध का नमूना अवमानक पाए जाने पर आज बुधवार शाम 5 बजे एक डेयरी संचालक पर 1 लाख 50 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया है।कार्रवाई के अनुसार, 9 मई 2023 को तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने श्याम दूध डेयरी, आगर से भैंस के दूध का नमूना लिया था।