कोंडागांव: कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा, लापरवाही पर ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के दिए निर्देश
बुधवार को जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। वही जल जीवन मिशन के कार्यों में समय सीमा और गुणवत्ता के प्रति लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध शक्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।