कोंडागांव: कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा,योग दिवस के गरिमामय आयोजन के दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने समय सीमा की बैठक में विकास कार्यों समीक्षा की,इस दौरान अंतरारष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में गरिमामय ढंग से आयोजन करने के निर्देश दिए।उन्होंने योग दिवस के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारियां समय-पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिला मुख्यालय के साथ विकासखण्ड मुख्यालय एवं सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में योग का प्रदर्शन करे।