कोंडागांव: नगरीय क्षेत्र में अपराध के रोकथाम हेतु सिटी कोतवाली में पार्षदों की हुई बैठक, नगर पालिका अध्यक्ष और SDOP हुए शामिल
बुधवार को सिटी कोतवाली कोंडागांव में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव सहित क्षेत्र के पार्षद शामिल हुए। वहीं इस बैठक में मुख्य रूप से एसडीओपी रूपेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के माध्यम से नगरीय क्षेत्र में हो रहे अपराध पर अंकुश लगाने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है।