कोंडागांव: सिकलसेल जागरुकता रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर जिले में सिकलसेल के प्रति जागरुकता लाने के लिए जागरुकता रथों का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बुधवार को जिला कार्यालय परिसर से जागरुकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह सहित अन्य लोग उपस्तिथ रहे।