कोंडागांव: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु कोंडागांव में तैयारी तेज, SAGES गांधी वार्ड में योगाभ्यास शिविर का आयोजन
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिले में गरिमामय ढंग से आयोजन करने के लिए निर्देश दिए हैं।इसी कड़ी में बुधवार को मिली जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर छात्रों को योग से जोड़ने का प्रयत्न किया जा रहा है।