कोंडागांव: बंधा तालाब के पास NH-30 में हुए सड़क दुर्घटना में बाजारपारा के युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, डिवाइडर से टकराई थी बाइक
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित बंधा तालाब के पास NH30 में 17 जून की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में प्रदेश कांग्रेस सचिव शकूर खान के भतीजे बाजारपारा निवासी मोहम्मद गुलशेर खान का बेटा अयान खान गंभीर रूप से घायल हुआ था। 19 जून को युवक की उपचार के दौरान मौत होने की खबर सामने आ रही है। इस खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया है।