जैतहरी: जैतहरी नगर में दीपावली पर पटाखों की जमकर बिक्री, बाजार में दिखा उत्साह
जैतहरी। दीपावली पर्व पर जैतहरी नगर में पटाखों का कारोबार खूब चमका। आतिशबाजी और रंग-बिरंगे पटाखों की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी। बच्चों से लेकर बड़ों तक में पटाखे खरीदने का उत्साह देखने को मिला। दीपावली पर नगर में जमकर आतिशबाजी हुई और पटाखा व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई।