गुना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुना में मना रहा है प्रांत स्तरीय घोष, टेकरी सरकार पर गूंजी राष्ट्रभक्ति की धुन
Guna, Guna | May 10, 2026 गुना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 1 मई से 15 मई तक मध्य भारत प्रांत स्तरीय घोष वर्ग आयोजित किया है। 10 मई शाम को स्वयंसेवक कदमताल करते हुए प्रसिद्ध हनुमान टेकरी धाम पहुंचे, जहां पर घोष की गूंज में राष्ट्रभक्ति के गीत गूंजे। मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों ने घोष के माध्यम से प्रस्तुतियां दी। वही रास्ते में पथ संचलन का कई स्थानों पर स्वागत हुआ।