बाबई: आरी व चपलासर में आबकारी विभाग ने की छापामार करवाई रु55000 का अवैध महुआ लहान एवं 15 लीटर हाथ पट्टी महुआ शराब की जप्त
गुरुवार को आबकारी विभाग द्वारा आरी व चपलासर में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने रु55000 का अवैध महुआ लहान एवं 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त की। कार्रवाई के दौरान आरोपी आबकारी विभाग की टीम को देखकर मौके से फरार हो गए। मामले में आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।