जींद: जींद शहर की सुनार धर्मशाला में पहुंची भारत यात्री महंत ईश्वरीय, मैढ सुनार सभा ने किया अभिनंदन
देश में सुख,शांति व समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश लेकर भारत भ्रमण पर निकली महंत ईश्वरीय आज बुधवार को जींद शहर में पहुंची।यहां सेक्टर 6 में स्थित सुनार धर्मशाला व महाराज अजमीढ मंदिर में मैढ सुनार सभा व समाज के लोगों ने उनका स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।