उज्जैन: पीएम आवास योजना के निर्माण स्थल पर रंगदारी और मारपीट, नीलगंगा पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार 🚨🔨
नीलगंगा थाना क्षेत्र की मंछामन कॉलोनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे भवन निर्माण स्थल पर अवैध वसूली (रंगदारी) और मारपीट करने वाले 4 आरोपियों और 2 बालकों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। ठेकेदार की शिकायत के अनुसार, आरोपी कुलदीप उर्फ बड़े और उसके साथियों ने शराब के लिए पैसों की मांग करते हुए मजदूरों के साथ गाली-गलौज और ईंट-पत्थरों से मारपीट की थी, जिससे दो मजदूर घायल हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
#UjjainNews #CrimeNews #UjjainPolice #NilgangaThana #Sitit24News