बड़ौत: पट्टी मेहर बड़ौत निवासी शराब तस्करी के आरोपी को बड़ौत पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध देशी शराब बरामद
Baraut, Bagpat | May 24, 2025 थाना बडौत पुलिस ने चैकिंग के दौरान शराब तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 26 पव्वे अवैध देशी शराब यूपी मार्का बरामद की गई है। थाना पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी सौरभ पुत्र राजकुमार निवासी पट्टी मेहर बड़ौत के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।