बड़ौत: बिनौली थाने पर एमवी एक्ट के तहत 18 वाहनों की नीलामी, आसपास के जनपदों के 25 कबाड़ियों ने लिया हिस्सा
Baraut, Bagpat | May 23, 2025 बिनौली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार थाना बिनौली पर वर्ष 2022 से वर्ष 2023 तक के एमवी एक्ट में दाखिल वाहनों की नीलामी तहसीलदार बड़ौत, क्षेत्राधिकारी बागपत व प्रभारी निरीक्षक बिनौली की उपस्थिति में हुई। नीलामी में बागपत व आसपास के जनपदों के कुल 25 स्क्रैप व्यापारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कुल 18 वाहनों की नीलामी की गई।