बड़ौत: बड़ौत पुलिस ने लधवाड़ी निवासी एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 23, 2025 बड़ौत पुलिस ने ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर सहित एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि आरोपी अभिषेक पुत्र विनोद निवासी लधवाड़ी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।