बड़ौत: SP सूरज कुमार राय ने दोघट थाने में आयोजित समाधान दिवस में सुनी जन-समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
Baraut, Bagpat | May 24, 2025 SP सूरज कुमार राय ने शनिवार दोपहर को थाना समाधान दिवस के अवसर पर दोघट थाने में जन समस्याएं सुनीं। बागपत पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि SP की अध्यक्षता में सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान सभी समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से त्वरित निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।