बड़ौत: एसपी सूरज कुमार राय ने दोघट थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Baraut, Bagpat | May 24, 2025 एसपी सूरज कुमार राय ने शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे थाना दोघट का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बैरक एवं मैस आदि का निरीक्षण किया गया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सभी लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।