थरथरी: दुधीचक गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन को लेकर 101 महिलाओं और कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा
थरथरी प्रखंड के दुधीचक गांव में 24 घंटे के अखंड कीर्तन को लेकर 101 महिलाओं और कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। बैंड के साथ निकली यह शोभायात्रा दुधीचक गांव से निकलकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए भतहर गांव पहुंचा । जहां से कलश में जलभरी कर वापस दुधीचक गांव पहुंचकर शोभायात्रा सम्पन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।