पुनपुन: पुनपुन पंचायत चुनाव: आरक्षण रोटेशन से जगी उम्मीदें और चर्चाएं
Punpun, Patna | Dec 1, 2025 1 दिसंबर 2025 — बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद पुनपुन की जनता की नजर अब करीब आ रहे पंचायत चुनाव पर है। इस बार पंचायत चुनाव में आरक्षण का रोटेशन लागू होने से कई वार्ड और पदों का आरक्षण समाप्त होकर सामान्य (जनरल) कर दिया गया है, जिसके कारण स्थानीय बाजारों, चौक-चौराहों और सामाजिक मिलनस्थलों पर चर्चा और उम्मीदवारी की तैयारियाँ तेज हो गई हैं।