पीलीबंगा: इंदिरा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज में पीलीबंगा शिक्षण समिति ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया
इंदिरा गांधी मेमोरियल पीजी कॉलेज में आज शनिवार को पीलीबंगा शिक्षण समिति की ओर से भव्य शिक्षक समान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उसकी सेवाएं प्रदान करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीलीबंगा शिक्षण समिति उपाध्यक्ष अशोक तावनियाँ ने की।